अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- समस्याओं के निदान की मांग को लेकर मंगलवार को भी धन्यारी के ग्रामीण क्रमिक अनशन और विरोध प्रदर्शन पर डटे रहे। ग्रामीणों को मनाने के लिए अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। समस्याओं को लेकर ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। मंगलवार को धन्यारी में क्रमिक अनशन पर बालम सिंह बैठे। लोगों ने प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों की समस्याओं की उपेक्षा का आरोप लगाया और बसेरा बैण्ड से कूना-धन्यारी सड़क, खीरोघाटी पपिंग पेयजल योजना तिपौला की जांच, द्यौलाडगूंठ धन्यारी ग्रेविटी पेयजल योजना के बिल निरस्त करने की मांग की। मंगलवार को चौथे दिन ग्रामीणों को मनाने के लिए तहसीलदार तीतिक्ष जोशी, जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता सुरेश ठाकुर, लोनिवि के सहायक अभियंता भुवन जोशी और उप राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार ग्रामीणों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.