गंगापार, अप्रैल 19 -- क्षेत्र के पिपरहिया ऊपरदहा गांव में बीती रात द्वाराचार चल रहा था। द्वाराचार के दौरान बग्घी पर सवार होकर दुल्हा जा रहा था। बाराती जश्न में डूबे हुए थे। उसी दौरान बारातियों द्वारा हर्ष फायरिंग की जाने लगी। हर्ष फायरिंग की चपेट में आने से घराती पक्ष से दो महिलाएं घायल हो गई। घटना के बाद अफरातफरी के दौरान लड़की का पिता भी घायल हो गया। परिजन घायल महिलाओं को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामले में पीड़ित के परिजनों ने हंडिया थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली हंडिया के पिपरहिया ऊपरदहां गांव मे संजय कुमार शर्मा पुत्र राजेश शर्मा की बेटी की शादी थी। द्वारचार के दौरान शुक्रवार रात बारातियों द्वारा बंदूक से हर्ष फायरिंग की गई। ...