गुरुग्राम, जनवरी 9 -- गुरुग्राम सेक्टर-99 से लेकर 115 तक प्रस्तावित 10 से अधिक मुख्य सड़कों को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। इन सड़कों को एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 30 मीटर जमीन का अधिग्रहण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने नहीं किया है। इस वजह से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर बाद लघु सचिवालय में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक में जमीन अधिग्रहण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह ने बताया कि 31 जनवरी तक अधिग्रहित जमीन से जुड़ी सारी जानकारी एकत्रित कर ली जाएगी। इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में वाटिका चौक पर बनेगा क्लोवरलीफ, दो एक्सप्रेसवे आपस में जुड़ेंगे ...