गुरुग्राम। हिन्दुस्तान, मई 17 -- द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली हिस्से में द्वारका से दिल्ली-जयपुर हाईवे तक टनल को अगले सप्ताह ट्रायल के लिए खोला जाएगा। एक सप्ताह तक ट्रायल में सामने आई कमियों को ठीक किया जाएगा। इस टनल के खुलने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शिव मूर्ति, महिपालपुर के पास ट्रैफिक जाम कम हो जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिल्ली के द्वारका के सेक्टर-21 से दिल्ली-जयपुर हाईवे और आईजीआई एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए करीब 3.6 किलोमीटर लंबी टनल का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने किया है। यह टनल आगे जाकर तीन हिस्सों में बंटेगी। इसमें एक हिस्सा आईजीआई एयरपोर्ट पर टर्मिनल-3 की तरफ जाएगा। एयरपोर्ट तक जाने के लिए भी अलग से एक टनल है, जो करीब करीब तीन किमी लंबी है। इस टनल से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रेडिसन होटल के पास वाहन निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.