गुड़गांव, सितम्बर 8 -- गुरुग्राम। टोल शुल्क माफी की मांग को लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित नवनिर्मित टोल प्लाजा पर गुरुग्राम और दिल्ली के निवासियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि इस टोल प्लाजा के आसपास लगते पांच से सात किमी दायरे में पड़ रहे गांवों, कॉलोनी और सोसाइटियों का टोल माफ किया जाए। बता दें कि करीब नौ हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस एक्सप्रेसवे पर अभी टोल शुल्क शुरू नहीं हुआ है। रविवार को गुरुग्राम के गांव बजघेड़ा, चौमा, सराय अलावर्दी, दोलताबाद, जहाजगढ़, धर्मपुर, धनवापुर, खेड़की माजरा, बाबूपुर, धनकोट और न्यू पालम विहार के आसपास लगती कॉलोनियों के अलावा दिल्ली के गांव बिजवासन, भरथल, धूलसिरस, बमनौली, पोचनपुर, बागडोला आदि के निवासी दादा मोटे मंदिर में एकत्रित हुए। दादा मोटा मंदिर कमेटी की अध्यक्षता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.