गुरुग्राम। हिन्दुस्तान, जुलाई 19 -- गुरुग्राम सेक्टर-75-75ए के मेन रोड से सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) की तरफ 200 मीटर लंबी स्लिप रोड के निर्माण से हजारों वाहन चालकों को फायदा होगा। उन्हें द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ जाने में ट्रैफिक जाम में फंसना नहीं पड़ेगा। ये स्लिप रोड अगले सप्ताह तक बनकर तैयार हो जाएगी। खेड़की दौला टोल बचाने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में वाहन सेक्टर-76-77 और सेक्टर-75-75ए के मेन रोड से एसपीआर होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे या दिल्ली-जयपुर हाइवे की तरफ जाते हैं। मेन रोड से एसपीआर को जोड़ने के लिए एक स्लिप रोड है, जो करीब 30 मीटर लंबी थी। इस वजह से सेक्टर-75-75ए की मेन रोड पर द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को भी ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ता था। पिछले दिनों एसपीआर पर यह स्लिप रोड, नीचे से निकल रही बरसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.