संतकबीरनगर, नवम्बर 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में चल रहे द्वाबा महोत्सव आल्हा सम्राट फौजदार सिंह जौनपुरी ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान दर्शकों की भारी भीड़ रही। आल्हा सम्राट ने अपने प्रस्तुतियों की शुरुआत मां की आराधना से की। 'दुर्गा बनके अइलू तोहरे बल वीर चलावत भाला, अरे-अरे माई-माई सरस्वती तोहरे कृपा कविता बन जाला...' के साथ किया। इसके बाद उन्होंने द्वाबा महोत्सव का गुणगान आल्हा के जरिए किया। इसके बाद उन्होंने आल्हा के जरिए राम मंदिर निर्माण का गुणगान करते हुए खूब तालियां बटोरी। करीब दो घंटे तक अपनी प्रस्तुतियों के जरिए सभी का मन मोह लिया। आल्हा सुनने के लिए दूर-दूरे से लोग पहुंचे। सभी वर्गों ने उनकी इस कला का आनन्द लिया। बाबा के बुल्डोजर का भी गुणगान किया। इस दौरान भाजपा नेता नीलमणि, भाजपा...