गौरीगंज, जनवरी 30 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र के पांडेयगंज स्थित इंटर कॉलेज परिसर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचिका पलक किशोरी ने श्रद्धालुओं को गोवर्धन लीला की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जहां सत्य एवं भक्ति का समन्वय होता है, वहां भगवान का आगमन अवश्य होता है। नंद गांव में इन्द्र पूजन के लिए हो रहे आयोजन को भगवान कृष्ण ने बंद करा दिया। जिसके बाद क्रोधित इन्द्र ने भारी बारिश शुरू कर दी। गोकुल वासियों को इन्द्र के प्रकोप से बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने अपनी एक उंगली पर गोवर्धन पर्वत को ही उठा लिया। इसके बाद से ही गोवर्धन पूजा का क्रम शुरू हुआ। हरिकेश तिवारी, बद्री प्रसाद शुक्ला, अनुपम, राम शुक्ला, सूर्य प्रकाश, अभिषेक शुक्ला, जय सिंह, रोहित, राजेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.