हाथरस, जून 8 -- सादाबाद। नगर के बिजलीघर रोड स्थित श्री खाटू श्याम श्री गोवर्धनधाम मंदिर में शनिवार को द्वादशी का पर्व मनाया गया। इस दिन भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम की विधि विधान से पूजा अर्चना की और गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई। मंदिर में बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया। बाबा श्याम के दर्शनों के लिए सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालु मंदिर में उमड़ते रहे। देर शाम मंदिर में भजन संकीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिसमें कई भक्त झूमते हुए नजर आए। कई भक्त बाबा श्याम को मनाने के लिए गुलाब का फूल हाथों में लेकर पहुंचे। किसी ने फल तो किसी ने मेवा और चूरमा का भोग बाबा श्याम को लगाया। एकादशी पर मीठे शर्बत का किया वितरण सादाबाद। नगर के मुख्य बाजार में सराफा कारोबारी अजय बंसल के प्रतिष्ठान पर एकादशी पर्व के मौके पर मीठे शर्बत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.