प्रयागराज, जुलाई 21 -- प्रयागराज। नई छावनी मैरिज हाल में रविवार दोपहर दो युवा जमीन पर बिस्तर बिछाकर पढ़ाई कर रहे थे। दोपहर के भोजन का इंतजार था। इसी बीच उप जिलाधिकारी अभिषेक सिंह पहुंचे और दोनों युवाओं को पढ़ाई करता देखा तो अन्य लोगों के पास चले गए। बाढ़ पीड़ितों के लिए मैरिज हाल में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचे दोनों युवाओं को पढ़ाई करता देख वहां ड्यूटी करने वाले कर्मचारी भी हैरान थे। पूछने पर दोनों ने अपना नाम सौरभ यादव और सुजीत यादव बताया। सौरभ ने बताया कि दोनों एसएससी की तैयारी कर रहे हैं। इनका आवास द्रौपदी घाट के कछारी क्षेत्र में है। शनिवार भोर तक दोनों अपने माता-पिता के साथ घर में थे। गंगा का बढ़ता पानी घर तक पहुंचने लगा तो सौरभ और सुजीत ने सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। माता-पिता जौनपुर के जलालपुर स्थित लाला मजौरा गांव चले गए।...