काशीपुर, जुलाई 21 -- काशीपुर, संवाददाता। हाईकोर्ट के निर्देश पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने सोमवार को द्रोणासागर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में कई धार्मिक स्थल संचालित मिले। इस पर एसडीएम ने धार्मिक स्थल कमेटी संचालकों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए। सोमवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार पंकज चंदोला ने राजस्व टीम के साथ द्रोणासागर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी मिली और कई धार्मिक स्थलों का कमेटी गठित कर संचालन पाया गया। एसडीएम ने बताया कि परिसर में धार्मिक स्थलों की अवैध संरचना बनाई गई है और इनकी आड़ में कई अवैध काम किए जा रहे हैं। बताया कि परिसर में द्रोणासागर कमेटी के नाम पर भूमिधरी के अलावा बंजर सरकारी भूमि और निजी भूमि भी दर्ज है। इसमें कई धार्मिक संरचनाएं बनी हुई हैं। बताया कि धार्मिक स्थल कमेटी संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.