बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- दौड़ में मिनाक्षी और अनुष्का अव्वल, 12 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित खेल प्रतियोगिता में 4 बेस कैंप की 248 छात्राएं हुईं शामिल गाइड कैप्टन ने कहा-जीवन में डरें नहीं, निरंतर आगे बढ़ें, पढ़ेंगे तभी बढ़ेंगे बाल एवं महिला विकास निगम ने मेडल देकर छात्राओं की हौसलाआफजाई की फोटो : मेडल केवी : हरनौत केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्राचार्य चंद्रभूषण प्रसाद व बाल एवं महिला विकास निगम के अधिकारी राजीव कुमार के बीच मेडल के साथ विजेता खिलाड़ी। बिहारशरीफ/हरनौत, निज संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस पर हरनौत केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें चार बेस कैंप की सूबे से आईं 44 केन्द्रीय विद्यालयों की 248 छात्राएं शामिल हुईं। दौड़ में इन चार बेस कैंपों की मिनाक्षी, अनुष्का कुमारी, अन...