अररिया, फरवरी 12 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय महिला दिवस को ले गुरुवार को प्लस टू महर्षि मेंहीं कन्या उच्च विद्यालय पहुंसी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौड़ प्रतियोगिता में कुल 50 छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। खेल मैदान पर प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास का अनोखा संगम देखने को मिला। दौड़ प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को बेटी बचओ बेटी पढ़ाओ का लोगोयुक्त टी शर्ट व कैप दिया गया। खेल कूद में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्राओं को बीडीओ नेहा कुमारी के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लोगोयुक्त ट्रैक सूट दिया गया। बीडीओ नेहा कुमारी ने कहा कि इन खेल के माध्यम से छात्राओं को न केवल शारीरिक रुप से सक्रिय रहने का अवसर मिला बल्कि प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी प्रोत्साहन मिला। यह...