रायबरेली, फरवरी 16 -- जगतपुर, संवाददाता। दौलतपुर के पास बनी पुलिया की रेलिंग टूट गई है। रेलिंग टूटने की सूचना मिलने के बाद भी सिंचाई विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। जबकि महाकुंभ के चलते जब भी जाम लगता है इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। रात्रि में तो सबसे ज्यादा समस्या होती है। इसके बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अब शायद हादसे के बाद ही इसका निर्माण होगा। रायबरेली-इलाहाबाद मुख्यमार्ग से शारदा नहर पुल की तरफ एक सम्पर्क मार्ग निकलता है। इसी मार्ग से जुड़ा हुए एक मार्ग निकलता है जो दौलतपुर होते हुए सीधे जगतपुर मार्ग पर मिलता है। इसी से पुन वाहन स्वामी इस मुख्यमार्ग पर आ जाते हैं। दौलतपुर के पास नगर पर बनी पुलिया की रेलिंग टूटे हुए कई माह बीत गए है। इसको बनवाने के लिए कई बार अधिकारियों से लोगों ने गुजारिश भी की लेकिन इसके ...