लातेहार, मार्च 18 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड के दुरूप पंचायत अंतर्गत दौना गांव में भीषण जल संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गांव में मात्र एक चापाकल है। जिस पर 25 से 30 घरों के लोग निर्भर हैं। गर्मी की शुरुआत के साथ ही यह चापाकल पानी कम देने लगा है जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं। ग्रामीणों एर्नियुस बृजिया, अरविंद बृजिया, ज्योति तेलरा, विलियम बृजिया, लोरेंस बृजिया, बसीर अंसारी, लालचंद बृजिया, नसरुद्दीन अंसारी, जब्बार अंसारी आदि ने बताया कि पानी की समस्या हर साल गर्मी में विकराल रूप ले लेती है। लेकिन इस बार स्थिति और भी खराब है। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के चापाकलों से पानी लाने को मजबूर हैं, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पानी की उचित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.