लातेहार, अप्रैल 16 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। गर्मी की दस्तक के साथ ही प्रखंड अंतर्गत दुरूप पंचायत के दौना गांव स्थित मोचीटोला में जलसंकट गहराने लगा है। गांव में पानी को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि लोगों को पीने का पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में दो जलमीनार बनी थी, जो अब पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं। इन जलमीनारों से पहले लोगों को नियमित रूप से पानी मिलती थी, लेकिन अब उनके खराब हो जाने के बाद ग्रामीणों को वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। एकमात्र चापाकल जो पहले ठीक से काम करता था, वह भी अब जलमीनार से जोड़ने के प्रयास में खराब हो चुका है। ऐसे में ग्रामीणों को अब कुएं और नदी का सहारा लेना पड़ रहा है। पानी की किल्लत के कारण महिलाओं और बच्चों एक से डेढ़ किलोमीटर दूर से पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.