मथुरा, जुलाई 15 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से दौड़ लगाने गये होमगार्ड को सोमवार सुबह एक युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार कृष्ण कुमार निवासी अवाखेड़ा, नौहझील होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। सोमवार तड़के वह घर से अपने दोस्तों के साथ दौड़ लगाने गया था। आरोप है कि रास्ते में गांव मिट्ठौली बंबे पर उसकी जगदीश पक्ष के युवकों से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने कृष्ण कुमार को गोली मार कर घायल कर दिया। कृष्णा उर्फ किशन के पेट में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। होमगार्ड में गोली मारने की सूचना पर थानाध्यक्ष नौहझील सोनू कुमार सिंह ने पुलिस ...