संभल, अक्टूबर 8 -- हिन्द इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मंगलवार को रंगारंग और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। संभल ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने खेलों में अपनी प्रतिभा का ऐसा जलवा बिखेरा कि दर्शक दंग रह गए। दौड़ से लेकर कुश्ती और कबड्डी से खो-खो तक, हर स्पर्धा में बच्चों ने जोश और जुनून का ऐसा मेल दिखाया, मानो बड़ा आयोजन चल रहा हो। खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मेहरा और एआरपी सचिन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेलों का संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार के निर्देशन में गजेन्द्रपाल सिंह और मुनीश कुमार ने किया। दौड़ में शरीफपुर के आदर्श सुपरस्टार बने,वहीं गुलफ्शा और निदा ने लड़कियों में मारी बाज़ी। प्रतियोगिता में कई स्कूलों के बच्चों ने अपनी रफ्तार और ताकत से सबको चौंका दिया। 600 मीटर दौड़ में अर्श न...