देहरादून, नवम्बर 14 -- देहरादून। बाल दिवस के अवसर पर सरस्वती होली ब्लैस स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में दौड़ में धनुष और म्यूजिकल चेयर में श्रुति ने प्रथम स्थान हासिल किया। शुक्रवार को स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने दौड़, म्यूजिकल चेयर, लेमन रेस, बैलून रेस, खो-खो, कैरम और थ्री लेग रेस की रेस में भाग लिया। लेमन रेस में अविका एवं कैरम में यशवीर और आकाश गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.