अमरोहा, जनवरी 28 -- मुंबई में हुई दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्थानीय मलेशिया पुलिस चौकी इंचार्ज इंगलेश कुमार को एसपी अमित कुमार आनंद ने सम्मानित किया। उन्होंने बीते गुरुवार को मुंबई में आयोजित हुई टाटा मैराथन दौड़ में 55 से 60 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। वहां 42 किमी की दौड़ में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मंगलवार को एसपी कार्यालय पर एसपी ने उन्हें सम्मानित किया। 56 वर्षीय चौकी इंचार्ज ने बताया कि इसके पहले भी वह समय-समय पर मैराथन दौड़ में भाग लेते रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.