देवघर, अप्रैल 27 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर कॉलेज के मैदान में रविवार को बैद्यनाथ फिजिकल एकेडमी द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लड़कों के लिए 1600 मीटर एवं लड़कियों के लिए 800 मीटर का दौड़ निर्धारित किया गया था। इस दौड़ प्रतियोगिता में जिले के 300 लड़का और 200 लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता समाप्ति के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले लड़का व लड़की प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर एकेडमी के डायरेक्टर अक्षय सिंह और ट्रेनर सुमन राठौर ने बताया कि हमारे एकेडमी से रक्षा के क्षेत्र में, केंद्र स्तर और राज्य स्तर पर हजारों की संख्या में विद्यार्थी सेवा दे रहे हैं। दौड़ प्रतियोगिता के दौरान लड़कियों में श्वेता कुमारी ने प्रथम स्थान, निशा कुमारी ने द्वितीय स्थान और रितु कुमारी न...