संतकबीरनगर, नवम्बर 15 -- धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिंहवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसया के जखिनिया में बाल दिवस के अवसर पर ग्रामीणों ने दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। दौड़ प्रतियोगिता में 400, 800 और 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि मनोज जायसवाल ने शील्ड और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। क्षेत्र के कसया के जखिनिया में कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार यादव, रोहित कन्नौजिया आदि लोगों ने नवयुवक सेवा संगठन की तरफ से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किए। दौड़ प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के युवाओं ने भाग लिया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राजेंद्र यादव प्रथम, अश्वनी कुमार द्वितीय और मोहित कन्नौजिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.