मुरादाबाद, फरवरी 24 -- यूपी पुलिस के सिपाही भर्ती के लिए सोमवार को 876 अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय सीमा के अंदर 4.8 किमी दौड़ पूरी कर अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया। इस दौरान रिकार्ड 116 अभ्यर्थी दौड़ पूरी न कर पाने के कारण प्रक्रिया से बाहर हो गए। राहत की बात यह रही कि सोमवार को कोई भी अभ्यर्थी चोटिल या घायल नहीं हुआ। पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से चलाई जा रही सिपाही भर्ती प्रक्रिया के तहत बीते 10 फरवरी से 9वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में दौड़ कराई जा रही है। इसमें लिखित परीक्षा पास करने और अभिलेखों की जांच पड़ताल के बाद चयनित किये गए अभ्यर्थियों को 4.8 किमी की दौड़ पूरा करने का टार्गेट दिया गया है। शुक्रवार को इसमें 1043 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिसमें 51 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सुबह केवल 992 अभ्यर्थियों ने दौड़ के लिए पंजीकरण कराया। सुबह 6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.