गाज़ियाबाद, फरवरी 8 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। वेव सिटी स्थित हाई-टेक वर्ल्ड स्कूल में रविवार को आयोजित वार्षिक खेल दिवस पर दौड़ और ताइक्वांडो में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसके बाद छात्रों को ईमानदारी, निष्पक्ष खेल एवं आपसी सम्मान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सौ मीटर दौड़, हर्डल रेस, रिले रेस सहित अनेक प्रतियोगिताएं हुईं। छात्रों ने ड्रिल, रंगारंग नृत्य, पिरामिड फॉर्मेशन, ताइक्वांडो से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में विजेताओं को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्षभर आयोजित खेल गतिविधियों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ गोविंद हाउस को रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ. विहंग गर्ग ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, चरित्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.