सीतापुर, दिसम्बर 20 -- सीतापुर, संवाददाता। दिसंबर माह का दूसरा हफ्ता बीतने के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। शनिवार को पारा 10 डिग्री के नीचे लुढ़क गया। ऐेसे में कड़ाके की ठंड से लोग कांप रहे हैं। गर्म कपड़ों में भी राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में ठंडक से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जानवर भी अलाव के पास दुबके हुये हैं। इसके अलावा वाहन भी रफ्तार से सड़कों पर दौड़ नहीं पा रहे हैं। कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। दूसरी तरफ सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंडक ने परेशान कर रखा है। शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं अधिकतम 20.4 रहा। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने का मिल रहा है। रात में सड़कों पर जल्दी सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग घरों में दुबके हुये हैं। पिछले चार दिनों से शहर से लेकर गांजर इ...