बेगुसराय, मार्च 22 -- बीहट। दो हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया रहने को लेकर पिपरादेवस विद्युत प्रशाखा क्षेत्र के दर्जनाधिक उपभोक्ताओं की बिजली की लाइन शनिवार को काट दी गई। जेई मुन्ना कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दो हजार से अधिक की बकाया राशि होने पर बिजली काटी जा रही है। जिन उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है, उन्हें बकाया जमा कर कनेक्शन शुल्क जमा करना होगा और तब उनका बिजली का कनेक्शन जोड़ा जायेगा। अन्य आपूर्ति प्रशाखा क्षेत्रों में भी बकायेदारों की बिजली काटी जा रही है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.