सीतामढ़ी, जनवरी 9 -- सीतामढ़ी। डुमरा के भीसा चौक पर दिनदहाड़े शातिर रामबाबू राय को गोलियों भुनने की घटना की परतें अब धीरे-धीरे खुलने लगी है। हत्याकांड में पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाशों से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। बदमाशों ने बताया कि रामबाबू की हत्या के लिए दो हजार रुपये में 7.65 की पिस्टल और गोली किराए पर ली गयी थी और उसी किराए के पिस्टल से रामबाबू पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गयी थी। हालांकि, हत्या के लिए भाड़े पर पिस्टल देने वाले नगर थाना क्षेत्र के भैरों कोठी निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रामबाबू की हत्या के लिए किराए पर दिए गए पिस्टल को भी बरामद कर लिया है। चंदन ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वह बरियारपुर चौक पर मोबाइल कवर बेचने का काम करता था। इसी दौरान उसकी जान पहचान बरियारपुर चौक मोबाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.