कटिहार, फरवरी 11 -- कटिहार, एक संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जाफरगंज गांव में पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घायल युवक की पहचान मोहम्मद राजा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मोहम्मद राजा ने बताया कि उन्होंने गांव के कुछ लोगों को मांगने पर 2 हजार रूपये दिए थे। बाद में जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। चाकू उनके पेट के पास लगा, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं घायल के परिजन ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इधर पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.