देहरादून, जनवरी 19 -- विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा-2026 में देशभर के शिक्षण संस्थानों के बीच देवभूमि उत्तराखंड विवि सर्वाधिक 2,395 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कर देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देवभूमि उत्तराखंड विवि में यह परीक्षा 31 जनवरी को होगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नोडल डॉ. शुभाशीष गोस्वामी ने यह जानकारी दी। अध्यक्ष संजय बंसल, उपाध्यक्ष अमन बंसल, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तराखंड की प्रांत मंत्री डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान, प्रांत परीक्षा नोडल डॉ. गौरव ने प्रतिभागियों को शुभकामना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...