बक्सर, फरवरी 4 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्पाद विभाग की पुलिस ने शराब से लदी दो स्कॉर्पियो जब्त की। इस मामले में भोजपुर जिले का एक नाबालिग और दो युवक पकड़े गए हैं। चिलहर नहर धनसोईं रोड में जांच-पड़ताल के दौरान उत्पाद निरीक्षक को यह कामयाबी मिली। शराब लेकर गुजर रही दो स्कॉर्पियो पकड़ी गई। दोनों से तलाशी के दौरान करीब 767 लीटर शराब बरामद की गई। वहीं दो युवक व एक नाबालिग लड़का पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने अपना नाम शौकीन कुमार पिता पारसनाथ यादव और रौशन कुमार पिता शंभू सिंह बताया। शौकीन भोजपुर जिले के धनगाईं थाना के केसरी गांव का रहने वाला है, वहीं रौशन अगियांव थाना के खीरीकोन गांव का। आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...