सीवान, फरवरी 15 -- गिरफ्तार अभियुक्तों में सभी मैरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं नौतन के बांका मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान शराब बरामद सीवान, निज प्रतिनिधि। नौतन थाना क्षेत्र में शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान कुल 378 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी है। इस मामले में कुल चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मैरवा थाना क्षेत्र के सेवतापुर निवासी गुलाब राम का पुत्र प्रिंस कुमार राम, सुमेरपुर निवासी चंद्रिका यादव का पुत्र उमेश यादव, इमलौली निवासी स्व. शंकर यादव का पुत्र धनजी यादव व सेवतापुर निवासी रामाश्रय यादव का पुत्र रंजन यादव है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि नौतन थाना क्षेत्र के बांका मोड़ पर पुलिस शनिवार को वाहन जांच अभियान चला रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर दो स्कार्...