मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में बीबीए, एमबीए समेत आठ कोर्स के लिए दो जनवरी से परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। विवि परीक्षा नियंत्रक ने इसका निर्देश जारी कर दिया है। 10 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरे जाएंगे। 11 से 13 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकेंगे। विलंब शुल्क के रूप में 200 रुपये देने होंगे। सभी एचओडी, प्राचार्य को निर्देश दिया गया है कि फीस जमा करने के सत्यापन के साथ 14 जनवरी से पहले रिपोर्ट जमा कर देंगे। इसमें छात्रों के इंटरनल और सत्रवार अंकों का भी ब्योरा देना है। इन कोर्स के लिए भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म: -बीबीए और बीसीए का सत्र 2025-28 का फर्स्ट सेमेस्टर, 2024-27 का तीसरा और 2023-26 का पांचवां सेमेस्टर। -पीजीडीवाईएस के सत्र 2025-26 का फर्स्ट सेमेस्टर। -एचजीएमसी के सत्र 2025-2...