फिरोजाबाद, जनवरी 9 -- कई दिनों से लगातार पड़ रहे घने कोहरा के कारण रेल यातायात अब भी बेपटरी ही चल रहा है। कुछ प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से पांच घंटे देरी से चल रहीं हैं। ट्रेन यातायात अभी तक ढर्रे पर नहीं लौटा है। टूंडला से दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से चल रही है। इसी प्रकार न्यू दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे, मगध एक्सप्रेस दो घंटे, गौमती एक्सप्रेस दो घंटे, ब्रहम्मपुत्र मेल तीन घंटे, फरक्खा एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ढाई घंटे, सिक्खम महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस साढे़ चार घंटे देरी से चल रही है। शुक्रवार को तीन ट्रेनें हुई रदद रेल प्रशासन ने शुक्रवार को तीन गाड़ियों को रदद करने की घोषणा की है। जिसमें टूंडला से दिल्ली जाने वाली ट्रेन गरीब रथ एक्स...