देवरिया, फरवरी 9 -- देवरिया, हिटी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने रामपुर कारखाना ब्लाक में दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को दूसरी बार इसी ब्लाक में तैनाती कर दी है। इसमें एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी करीब 15 साल और दूसरे 7 सात इसी ब्लाक में रहे हैं जबकि एक सेक्रेटरी पर 40 हजार गबन करने पर वेतन से कटौती भी हुई है। इसकी शिकायत एक व्यक्ति ने शपथ पत्र के साथ डीएम से किया है। रामपुर कारखाना विकास खण्ड में ग्राम पंचायत अधिकारी अजय गुप्ता वर्ष 2003-04 से जून-2017 तक तैनात रहे। उन पर मुण्डेरा मिश्र ग्राम पंचायत में 40 हजार का गबन करने पर उनके वेतन से कटौती की गयी और प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी। इसी तरह से ग्राम पंचायत अधिकारी सिराजुल हक वर्ष 2010 से जून-2017 तक रामपुर कारखाना ब्लाक में तैनात रहे। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी अजय गुप्ता व सिराजुल को पि...