भदोही, सितम्बर 9 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में पतित पावनी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। रविवार को चार सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा था। जबकि सोमवार को दो घंटा प्रति सेंटीमीटर। इसी तरह बढ़ाव जारी रहा तो पानी के बस्तियों तक पहुंचने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके कारण कोनिया क्षेत्र के लोगों की एक बार फिर मुसीबतें बढ़नी तय हैं। सीतामढ़ी स्थित केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार को जल स्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। कुल जलस्तर 78.490 मीटर दर्ज किया गया। कहा कि पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, हरिद्वार का पानी यमुना के जरिए गंगा में आने के कारण दिक्कतें हुई हैं। अभी तो जनपद में ज्यादा दुश्वारियां नहीं हैं। लेकिन आगामी दिनों में इसी तरह बढ़ाव जारी रहा तो बस्तियों के एक बार फिर डूबने से...