बागेश्वर, फरवरी 17 -- वन आरक्षी का दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी है। उन्होंने डीएफओ कार्यालय पर नारेबाजी के साथ धरना दिया। कहा कि वह लंबे समय से काला फीता बांध कर कार्य कर रहे थे, लेकिन उनकी मांगों का अनदेखा किया गया। वनाग्नि काल शुरू हो गया है। जंगलों को बचाने की बड़ी बड़ी बात हो रही है। कर्मचारियों की अनदेखी से जंगल नहीं बच सकेंगे। वन आरक्षी ने कहा कि 10 वर्ष पूरे होने के बाद भी उन्हें पदोन्नति नहीं मिल सकी है। जबकि नई भर्ती हो गई है। उनके साथ सौतेला व्यवहार है। उन्हें मजबूरी में आंदोलन करना पड़ रहा है। जंगलों में आग फैलने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में आग पर काबू पाना भी वन विभाग के लिए चुनौती भरा होगा। इस अवसर पर चंदन राम, इंद्र सिंह भंडारी, मनोज कुमार, प्रवीण सिंह, चंदन सिंह, अजय कुमार, कविता, सुधीर कुमार, ...