नई दिल्ली, जून 25 -- गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत से आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल गदगद हैं। जीत के जश्न पर पार्टी के एक कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व सीएम अपने पुराने अंदाज और विश्वास में दिखे। केजरीवाल इतने जोश में थे कि उन्होंने इसे 2027 के लिए सेमीफाइनल बताया और पंजाब के लिए जहां सीटों की भविष्यवाणी कर डाली तो गुजरात में भी बहुमत पाने का भरोसा जताया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,'गुजरात और पंजाब में उपचुनाव सेमीफाइनल थे और 2027 के विधानसभा चुनाव में हम पंजाब में 100 सीट का आंकड़ा पार कर जाएंगे और गुजरात में सरकार बनाएंगे।' उन्होंने कहा, 'हम पंजाब में पिछले तीन साल से सत्ता में हैं। सरकार विरोधी लहर तो छोड़िए सरकार के समर्थन में लहर तो है ही। 2022...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.