बोकारो, मार्च 7 -- तेनुघाट/गोमिया, प्रतिनिधि। झारखंड विस चुनाव 2019 के दौरान बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कुर्कनालो में आपसी झड़प में ही सीआरपीएफ के दो अफसरों साहुल हरसन व पूर्णानंद भुईयां की गोली मारकर हत्या में दो जवानों को मंगलवार को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला अंतर्गत मोरार निवासी दीपेंद्र यादव एवं मुरैना जिला अंतर्गत घोस गांवा निवासी राजदीप सिंह को तेनुघाट जेल भेज दिया गया। हालांकि ये घटना के बाद से ही जेल में बंद थे। जिला जज प्रथम अनिल कुमार ने यह फैसला दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक विजय कुमार साहू ने बहस किया। उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी कुलदीप सिंह बाना ने चतरोचट्टी थाना प्रभारी के समक्ष बयान दर्ज कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.