जौनपुर, फरवरी 11 -- जौनपुर, संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे पर एक मोबाइल की दुकान में मोबाइल चोरी करते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल हुई इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दो युवक जो सिपाही हैं, मोबाइल की दुकान में पहुंचे और वहां से दूसरी मोबाइल लेकर चले गए। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया। बक्शा थाने में तैनात सिपाही मिथिलेश यादव और पुलिस लाइन में तैनात सिपाही धनंजय जेसीज चौराहे पर स्थित एक दुकान में मोबाइल लेने पहुँचे। आरोप है कि वहां सेकेंड हैंड मोबाइल लेने की बात की। इसी दौरान दोनों एक मोबाइल लेकर चले गए। सीसीटीवी फुटेज की वीडियो सोशल मीडिया साइट एक्स पर वायरल हो गई। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर ...