मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरपुर। शहर की मुख्य सड़कों से जुड़ी कई मोहल्लों की सड़कें वर्षों से जर्जर हैं। ये उबड़-खाबड़ तो हैं ही, कई जगहों पर गड्ढे भी हैं। अलग-अलग मोहल्लों में सड़क किनारे खुला नाला होने से खतरा बना रहता है। लेनिन चौक को सीधे कटही पुल/नया टोला से जोड़ने वाली आधा किमी लंबी सराय सैयद अली रोड में दिन-रात वाहनों का आवागमन रहता है। वार्ड 11 और 27 की सीमा पर स्थित इस रोड का इस्तेमाल लेनिन चौक से मोतीझील, स्टेशन या धर्मशाला आदि इलाके में जाने वाले लोग व्यस्त ट्रैफिक से बचने या समय की बचत के लिए करते हैं। यह सड़क बीते एक दशक से जर्जर है। इस सड़क के दोनों तरफ सघन रिहायशी इलाका है। करीब दो साल से सराय सैयद अली रोड में सड़क व नाला निर्माण का प्रोजेक्ट निगम की फाइलों में बंद है। इसको लेकर पिछले साल आंदोलन भी हुआ। समस्या के समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.