कुशीनगर, फरवरी 11 -- कुशीनगर। निज संवाददाता जिले में ग्रामीण स्तर पर अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण को लेकर मिले बजट से तेजी से निर्माण चल रहा है। बीते दो वर्षों में 37 अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ, जिनमें से 32 का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष पांच स्थलों पर अंतिम चरण का रंग-रोगन कार्य चल रहा है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जायेगा। जनपद में अंत्येष्टि स्थलों निर्माण कार्यों में तेजी आने का मुख्य कारण ग्राम सभाओं द्वारा समय से भूमि उपलब्ध कराना रहा। सभी चयनित ग्राम पंचायतों ने समन्वय बनाते हुए आवश्यक जमीन उपलब्ध कराई, जिससे परियोजना में किसी तरह की देरी नहीं हुई। डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थलों के अभाव की समस्या को देखते हुए शासन स्तर से दो वर्षों में चरणबद्ध तरीके...