लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बीते दो साल में प्रदेश में पावर ट्रांसफॉर्मरों की क्षतिग्रस्तता में 87 प्रतिशत की कमी आई है। पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने कहा कि वर्ष 2022-23 में अप्रैल-मई में 90 पावर ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए थे। 2023-24 में यह संख्या घटकर 61 हो गई। 2024-25 में 42 ट्रांसफॉर्मर फुंके और 2025-26 में सिर्फ 12 पावर ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए। वहीं, 100 केवीए और ऊपर के वितरण ट्रांसफॉर्मरों की क्षतिग्रस्तता में सुधार हुआ है। अप्रैल-मई वर्ष 2022-23 में 7,322 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए थे जबकि 2025-26 में 2,613। 100 केवीए से कम क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मरों की क्षतिग्रस्तता में भी कमी दर्ज की गई है। अप्रैल-मई वर्ष 2022-23 में 34,350 ट्रांसफॉर्मर फुंके थे, 2025-26 में 31,580 फुंके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.