बस्ती, फरवरी 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज रामपुर में दो साल बाद भी पुलिस कर्मियों को पुलिस चौकी की सुविधा नहीं मिल पाई है। गेट के पास एक छोटे से कमरे में रामपुर पुलिस चौकी का संचालन हो रहा है। इस कारण पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि दो वर्ष पहले नर्सेस हॉस्टल से चौकी हटने के बाद कोई बेहतर व्यवस्था नहीं हो सकी। हालत यह है परिसर में बहुत दिनों से आधी-अधूरी चौकी बना कर छोड़ दी गई है। निर्माणधीन चौकी के अंदर घास-फूस उग गए हैं। चौकी पर तैनात एसआई ने बताया सात महीने से रामुपर चौकी पर तैनाती है। निर्माणधीन चौकी होने से काफी परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.