नई दिल्ली, मई 13 -- OnePlus ने दो साल से ज्यादा पुराने स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। नया अपडेट फोन में सिक्योरिटी पैच के साथ ढेर सारे नए फीचर्स लेकर आता है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 11 5G फोन की। इस फोन को कंपनी ने भारत में फरवरी 2023 में लॉन्च किया था। अब, वनप्लस ने वनप्लस 11 के लिए OxygenOS 15.0.0.800 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट भारत (बिल्ड CPH2447), यूरोप और वैश्विक क्षेत्रों (बिल्ड CPH2449) के यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। अगले कुछ दिनों में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। नया अपडेट अपने साथ क्या-क्या लेकर आता है, चलिए जानते हैं...अपडेट में क्या-क्या नया मिलेग अपडेट में पार्शियल स्क्रीन रिकॉर्डिंग शामिल है, जो यूजर्स को पूरे डिस्प्ले के बजाय स्क्रीन के केवल एक सिलेक्टेड हिस्से को रिकॉर्ड करन...