धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की एक अजीब तस्वीर सामने आई है। यहां एक ही जिले के दो सरकारी अस्पतालों में जांच के शुल्क अलग-अलग है। इससे मरीज खासे परेशान हैं। सवाल यह उठ रहा है कि जब अस्पताल सरकारी हैं तो फिर मरीजों की जेब पर अलग-अलग बोझ क्यों। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सदर अस्पताल में होने वाली पैथोलॉजी जांचों के शुल्क में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। उदाहरण के तौर पर लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) की बात करें तो मेडिकल कॉलेज में यह जांच मात्र 100 रुपए में हो जाती है। वहीं सदर अस्पताल में इसके लिए मरीजों से 225 रुपए भुगतान करने पड़ते हैं। इसी तरह लिपिड प्रोफाइल जांच मेडिकल कॉलेज में 100 रुपए में उपलब्ध है। वहीं सदर अस्पताल में इसके लिए 183 रुपए चुकाने पड़ते हैं। हालांकि सीबीसी सदर में सस्ती...