रुद्रपुर, मई 31 -- गूलरभोज। दो सप्ताह पूर्व अचानक घर से लापता हुआ युवक जोशीमठ से सकुशल बरामद हो गया है। बताया जा रहा है युवक मानसिक रूप से कमजोर है। कोपा सिग्नल गूलरभोज निवासी 25 वर्षीय संजू सिंह पुत्र मंगरू सिंह 14 मई को घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को परिजनों ने सोशल मीडिया में वीडियो देखी। इसमें संजू जोशीमठ थाने में दिखाई दे रहा है। इसकी तत्काल सूचना गूलरभोज पुलिस को दी। चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार ने जोशीमठ पुलिस से संपर्क किया। साथ ही गुरुवार को ग्राम प्रधान मनोज देवराड़ी, युवक के भाई कुंवर सिंह और पूर्व दर्जा मंत्री प्रेम सिंह जोशीमठ के लिए रवाना हो गए। वहां जाकर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शुक्रवार शाम संजू को सकुशल घर ले आए। संजू के घर पंहुचने पर परिजनों में खुशी का माहौल...