गुड़गांव, फरवरी 1 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। दो सप्ताह के बाद शनिवार को एकदम से घना कोहरा छाया। शुक्रवार की रात को ही कोहरे ने शहर को अपनी चपेट में लिया था। इसके बाद सुबह चार बजे से आठ बजे तक दृश्यता शून्य रही। आठ बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। हल्की धूप खिली थी, लेकिन तेज धूप नहीं खिली। कोहरे के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेस वे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों को लाइटें जलानी पड़ी। कोहरे में वाहन चालकों को परेशानी हुई और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। दस बजे के बाद ही सड़कों पर दृश्यता ठीक हुई। घना कोहरा छाने और तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को कोहरे के लिए येलो...