अमरोहा, फरवरी 11 -- अमरोहा, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र में मंगलवार रात दो सड़क हादसों में युवक समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। संभल मार्ग पर हुए एक हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जहां बाइक सवार युवक को कुचल दिया तो वहीं जोया फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर बनी है। पहला हादसा जोया-संभल मार्ग पर गांव पलौला के पास हुआ। बिजनौर जिले के कस्बा झालू निवासी सागर अमरोहा शहर के मोहल्ला बटवाल में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। मंगलवार को वह किसी जरूरी काम से बाइक से संभल गया था। देर रात सागर संभल से अमरोहा लौट रहा था। संभल-जोया मार्ग पर गांव पलौला के सामने से गुजरते में सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सागर गंभीर घायल हो गया। जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग...