देवघर, फरवरी 22 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र में बीते दिनों दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों घटनाओं में अज्ञात वाहन चालकों पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। पहली घटना में अंधरीगादर गांव निवासी प्रदीप पासवान ने बताया है कि 11 फरवरी को उसका भाई रवि पासवान मजदूरी कर अलखजारा गांव से घर लौट रहा था। सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने तेज व लापरवाही से धक्का मार दिया और चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल रवि को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला जाखा गांव निवासी केशव पंडित के अनुसार उनकी मां कोपनी देवी धान काटकर घर लौट रही थी। उसी दौरान अज्ञात मोटरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.