बस्ती, जनवरी 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती डिपो में कई महीनों से ड्यूटी से नदारद चल रहे संविदा चालकों पर कार्रवाई की गई। संविदा पर तैनात चालक राहुल कुमार और राजेश की सेवा समाप्त कर दी गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) का कहना है संविदा चालक राहुल की डेढ़ महीने से अनुबंध खत्म हो गया था। कई बार नोटिस देने के बाद भी उपस्थित नहीं होने पर सेवा समाप्त करते हुए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। वहीं पिछले नवंबर से ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे संविदा चालक पन्नेलाल और राजेश चौधरी को नोटिस जारी किया गया है। इस बाबत एआरएम आयुष भटनागर ने बताया ड्यूटी में लापरवाही के मामले में छह महीने से गैर हाजिर चल रहे परिचालक प्रभात और अंकुर यादव की सेवा समाप्त की गई हैं। रोडवेज डिपो में एक चालक राकेश दूबे ने ज्वाइन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...